आगरालीक्स… आगरा सुरक्षित सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है, भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच जीत हार का अंतर बढता जा रहा है।
आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा और बसपा में कांटे की टक्कर के बाद भाजपा की आगे चल रही है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल को 13 वें राउंड के बाद 272455 वोट मिले हैं, दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी मनोज सेनी को 205784 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल 66671 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित को 19100 वोट मिले हैं।
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को 15 वें राउंड के बाद 348495 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को 96982 वोट मिले हैं। इस सीट से राजकुमार चाहर 251513 वोट से आगे चल रहे हैं। यह रिकॉर्ड जीत होगी। तीसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्साशी गुडडू चाहर को 93156 वोट मिले हैं।
आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा आगे
आगरा उत्तर विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपा और बसपा के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल को 44668 वोट मिले हैं। गठबंधन से सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को 27331 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 17337 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा को 3254 वोट मिले हैं।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा प्रो एसपी सिंह बघेल 272455
गठबंधन बसपा मनोज सोनी 205784
कांग्रेस प्रीता हरित 19100
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर 348495
कांग्रेस राजबब्बर 96982
गठबंधन बसपा गुडडू पंडित 93156
आगरा उत्तर विधानसभा
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल 44668
गठबंधन बसपा सूरज शर्मा 27331
कांग्रेस रणवीर शर्मा 3254