आगरालीक्स..Live.. हाथरस पहुंची प्रियंका गांधी बिटिया की मां से मिली, उन्हें ढांढस बंधाया, राहुल गांधी ने पीडित परिवार से वार्ता की।
हाथरस में खेत पर गई वाल्मीकि समाज की 19 साल की युवती को चार युवकों ने खींच लिया, उसकी 28 सितंबर को इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई, युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया, रात में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन परिजनों को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं किया गया,

इस मामले में राजनीति गर्माने के बाद एसपी, डिप्टी एसपी सहित पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए नोएडा से निकले, उनके समर्थकों को रोक दिया गया, पांच लोगों को जाने की अनुमति दी गई।

पीडित परिवार को बंधाया ढांढस
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शाम को नोएडा से हाथरस के लिए निकले, मथुरा में टोल प्लाजा पर चाय पीने के लिए रुके, इसके बाद रात 7 40 बजे हाथरस के चंदपा स्थित गांव पहुंच गए। वहां, प्रियंका गांधी ने युवती की मां को ढांढस बंधाया।