आगरालीक्स …आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए कोठी मीना बाजार में व्यवस्थाएं देखी, उनसे शिकायत करने के लिए भीड उमड पडी लेकिन किसी को मिलने नहीं दिया। वे 10 मिनट कोठी मीना बाजार में रहे, इसके बाद कमिश्नरी में समीक्षा बैठक के लिए चले गए।
आगरा में नौ जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी 2019 के लोकसभा के लिए कोठी मीना बाजार में चुनावी रैली करेंगे, आगरा के लिए घोषणाएं करने के साथ कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। उनकी रैली की व्यवस्थाएं देखने के लिए शुक्रवार दोपहर 2 45 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट, आगरा पहुंचे, यहां से सडक मार्ग से तीन बजे कोठी मीना बाजार पहुंच गए। उन्होंने कोठी मीना बाजार में जनसभा की तैयारी के लिए तैयार किए जा रहे मंच को देखा। उन्होंने कोठी मीना बाजार रैली स्थल पर सरकारी की योजनाएं और घोषणाओं के होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए, वे करीब 10 मिनट तक कोठी मीना बाजार में रहे, इसके बाद वे कमिश्नरी चले गए।
सीएम योगी से शिकायत करने पहुंचे लोग
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोठी मीना बाजार में आने की जानकारी पर बडी संख्या में लोग पहुंच गए। टेढी बगिया निवासी महिला अपने पति के हमलावरों पर कार्रवाई न होने पर धमकी दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची, इस तरह से तमाम लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीएम योगी से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
कमिश्नरी में समीक्षा बैठक, लोगों से करेंगे मुलाकात
कोठी मीना बाजार से सीएम योगी आदित्यनाथ कमिश्नरी पहुंच गए, यहां वे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की जाने वाली घोषणाओं की जानकारी लेंगे, इसके साथ ही आलू किसान की समस्याओं को लेकर भी चर्चा करेंगे, वे कुछ लोगों से मुलाकात भी करेंगे।