आगरालीक्स… आगरा में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के समर्थक आमने सामने, नारे लगाने की होड मची।
सोमवार को कलक्ट्रेट में फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब से राजनीति में कदम रखा है, उस समय से श्री मनकामेश्वर मंदिर जाकर आशीर्वाद लेता रहा हूं, इसलिए श्री मनकामेश्वर मंदिर क्या था। इसके बाद वे नामांकन करने चले गए।
भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आए आमने सामने
फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे
राजबब्बर के नामांकर से पहले भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे थे। वे मोदी मोदी के नारे लगाने लगे, इसी दौरान राजबब्बर समर्थक पहुंच गए। उन्होंने राजबब्बर के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे भाजपा और कांग्रेस समर्थक आमने सामने आ गए और नारेबाजी होने लगी।