Tuesday , 11 March 2025
Home आगरा Loan fair of SBI in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Loan fair of SBI in Agra #agranews

आगरालीक्स… लोन देने के लिए आपके मोहल्ले तक पहुंची एसबीआई. लोगों में सुबह दिखा जबरदस्त उत्साह. अब शाम को भी लगाया जाएगा कैंप.

बैंक लगा रही कैंप
भारतीय स्टेट बैंक इन दिनों हाउसिंग लोन के लिए कैंप लगा रही है। इनमें हाउसिंग लोन बांटे जा रहे हैं। साथ ही हाउसिंग लोन कैसे लें, यह भी समझाया जा रहा है। इसके अलावा हाउसिंग लोन से जुड़ी भ्रांतियां भी दूर की जा रही हैं।

यहां लोगों ने दिखाया उत्साह
क्षेत्रीय कार्यालय क्षेत्र एक की ओर से ​विभिन्न सोसाइटी में कैंप लगाया जा रहा है। इसके तहत आज शुक्रवार को जयपुरिया सनराइज ग्रीन, अंसल टाउन और मारुति फॉरेस्ट में कैंप लगाया गया। हाउसिंग लोन के सेल्स टीम की मुख्य प्रबंधक शीलू दिनेश और प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि कैंप में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। काफी संख्या में लोगों ने जानकारियां ली। फार्म भी भरे। आज सुबह छह बजे से दस बजे तक कैंप लगाया गया। अब शाम को छह बज से रात दस बजे तक लगाया जाएगा।

तीन दिन तक लगेगा कैंप
प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि लोगों में इतना जबरदस्त उत्साह था कि अब अगले ​तीन दिन तक कैंप लगाया जाएगा। उप प्रबंधक गौरव सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ लोगों को जानकारियां दे रहे थे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Peace committee meeting for Holi Celebration in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 14 मार्च को दोपहर दो बजे...

आगरा

Obituaries Agra on 11th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News : 17 year old girl operated for 1 Kg Thyroid Gland#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी कर एक...

बिगलीक्स

Agra News : 24 Year old IT Company Program Manager killed for Match stick clash#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भारत न्यूजीलैंड के मैच देखने के दौरान...

error: Content is protected !!