आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में कुछ पेट्रोल पंप खोल गए हैं, एक मीटर की दूरी रखनी है, दूध, सब्जी, फल, गैस सिलिंडर के लिए जारी किए फोन नंबर।
आगरा में पूरी तरह से लॉक डाउन के बीच गुरुवार को कुछ पेट्रोल पंप खुल गई हैं, पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड लग गई है। मगर, लोगों से एक मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है।
घर पहुंचेगा दूध
दूध की सप्लाई भी घर घर की जाएगी। दूध वितरण, सुबह छह से नौ, शाम सात से नौ बजे
तक किया जाएगा। समय से दूध नहीं पहुंचता है तो 9450507543, 9454468413 पर संपर्क कर सकते हैं।
सुबह नौ बजे से सब्जी
शहर में ठेल वाले सुबह 9 बजे से सब्जी और फल की बिक्री करेंगे। ये शाम पांच बजे तक बिक्री कर सकते हैं। इसके लिए भी फोन नंबर जारी किया गया है। 7300740601, 9500600033 पर फोन कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2454209