आगरालीक्स .. आगरा में 31 जनवरी को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, स्मार्ट सिटी के काम में उड रही धूल, कल से लोहामंडी बोदला मार्ग रहेगा बंद
आगरालीक्स आगरा में अब 20 दिन के लिए लोहामंडी बोदला मार्ग बंद रहेगा। यहां कल से जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने के लिए ब्लॉक लिया है। इसे देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।
आगरा में जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाई जा रही है। सिकंदरा के सेक्टर चार में खतैना से शांति सिनेमा तक सीवर लाइन बिछाई जानी है, इसके लिए लोहामंडी बोदला मार्ग एक से 20 फरवरी तक बंद रहेगा।
इस रास्ते से जाएंगे वाहन
बोदला लोहामंडी मार्ग बंद होने के बाद रूट डायवर्ट किया गया है। अब जयपुर हाउस से होते हुए शाहबंग बोदला रोड से होते हुए वाहन बोदला तक पहुंचेंगे। वहीं खतैना जगदीशपुरा, अंबेडकर बगीची के पास रहने वाले लोग गढी भदौरिया होते हुए जा सकेंगे।