Monday , 20 April 2026
Home आगरा Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi’s road show in Agra, Akhilesh Yadav and Rajnath Singh are coming to hold a public meeting…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi’s road show in Agra, Akhilesh Yadav and Rajnath Singh are coming to hold a public meeting…#agranews

160

आगरालीक्स…आगरा में प्रियंका गांधी करने आ रही हैं रोड शो, राजनाथ सिंह भी करेंगे जनसभा. मतदान से पहले तीन बड़ी जनसभाएं…जानें कौन कब आ रहा है

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा में 7 मई को मतदान होना है लेकिन इससे पहले बड़े नेताओं का जमावड़ा आगरा में लगने जा रहा है. आगरा व फतेहपुर सीकरी सीट के लिए ये नेता अपने—अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं व रोड शो करने आ रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ व बसपा के आकाश आनंद भी आकर आगरा में जनसभा कर चुके हैं.

कल अखिलेश यादव की जनसभा
29 अप्रैल को आगरा के जीआईसी मैदान में अखिलेश यादव जनसभा करने आ रहे हैं. उनका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. वे यहां पर दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे और आगरा सुरक्षित सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चन्द्र कर्दम के लिए वोट मांगेंगे. करीब 45 मिनट तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में जनसभा करेंगे.

एक मई को राजनाथ सिंह करेंगे जनसभा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दो दिन बाद एक मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाह में जनसभा करेंगे. वे दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर जरार मंडी ग्राउंड पर पहुंचेंगे. फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए जरार मंडी ग्राउंड पर करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे.

तीन मई को प्रियंका गांधी का रोड शो
तीन मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित हो गया है. तीन मई को प्रियंका गांधी इंडिया गंठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के साथ फतेहाबाद में रोड शो करेंगी और लोगों से कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील करेंगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!