आगरालीक्स…लोकसभा चुनाव-2024 में सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकॉर्ड कांग्रेस प्रत्याशी के नाम। टॉप फाइव में अमित शाह भी। जानें कितने अंतर से जीते
असम की धुबरी सीट कांग्रेस के रकीबुल रहे टॉपर
लोकसभा चुनावों में कई बड़े दिग्गजों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है लेकिन सबसे ज्यादा वोटों से जीतने के मामले में असम की धुवरी सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रकीबुल हुसैन की जीत सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। उन्होंने 1012476 मतों से जीत हासिल की है।
टॉप-5 जीत के आंकडे
1-कांग्रेस के रकीबुल हुसैन ने असम की धुबरी सीट से 1471885 मत प्राप्त किए हैं। जीत का अंतर 1012476 का रहा है।
2-भाजपा के शंकर लालवानी ने एमपी की इंदौर सीट से 1226751 मत प्राप्त किए हैं। जीत का अंतर 1008077 रहा है। इंदौर में नोटा भी दो लाख लोगों ने दबाया है।
3-भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के विदिशा से 1116460 मत प्राप्त किए हैं। जीत का अंतर 821408 रहा है।
4-भाजपा के सीआर पाटिल ने गुजरात की नवसारी सीट से 1031065 मत प्राप्त किए हैं। जीत का अंतर 773551 रहा है।
5-भाजपा के अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर सीट से 1010972 मत प्राप्त किए हैं। उनकी जीत का अंतर 744716 रहा है।