आगरालीक्स…आगरा सुरक्षित सीट से सपा ने प्रत्याशी घोषित किया, रोचक होगा मुकाबला जानें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्रो. एसपी सिंह बघेल और बसपा ने पूजा अमरोही को प्रत्याशी बनाया है। सपा कांग्रेस गठबंधन से आगरा सुरक्षित सीट सपा को मिली थी लेकिन अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया था, सोमवार रात को सपा ने आगरा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा ने सुरेश चंद कदम को आगरा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। आगरा सुरक्षित सीट से कई दावेदार थे इसमें से सुरेश चंद्र कदम को प्रत्याशी बनाया है।

आगरा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी
भाजपा प्रो. एसपी सिंह बघेल
बसपा पूजा अमरोही
सपा कांग्रेस गठबंधन सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कदम
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर
बसपा रामनिवास शर्मा
सपा कांग्रेस गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार