आगरालीक्स…. लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी पर कांटे की टक्कर, निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा विधायक के बेटे रामेश्वर चौधरी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया, चुनाव चिन्ह चारपाई से लड़ेंगे। देखें अब आगरा और फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशी।
आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। आगरा सुरक्षित सीट से 11 प्रत्याशी हैं किसी ने भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। फतेहपुर सीकरी सीट से 10 प्रत्याशी थे, इसमें से निर्दलीय राकेश ने नाम वापस ले लिया है। अब फतेहपुर सीकरी सीट पर 9 प्रत्याशी हैं।
फतेहपुर सीकरी का चुनाव रोचक
फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को उनके ही पार्टी के विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी टक्कर देंगे। उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया, चारपाई चुनाव चिन्ह मिला है। इस सीट पर कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और बसपा से रामनिवास शर्मा प्रत्याशी हैं।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा एसपी सिंह बघेल
बसपा पूजा अमरोही
सपा सुरेश चंद्र कर्दम
आदर्श समाज पार्टी चंद्रपाल
लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी जितेंद्र गौतम
भारतीय मजदूर जनता पार्टी सर्वेश कुमार
बहुजन मुक्ति पार्टी महेंद्र सिंह
भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी कुलदीप कुमार
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया आराम सिंह
पूजा निर्दलीय
हसनूराम आंबेडकरी निर्दलीय
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर
बसपा रामनिवास शर्मा
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार
वीआईपी गुलचमन शेरवानी
प्रोस्टिट ब्लॉक गिर्राज सिंह
राष्ट्रीय जनसंचार दल वेद प्रकाश
भारतीय मजदूर जनता पार्टी संगीता
न्याय धर्मसभा चंद्रसेन शर्मा
शोषित समाज पार्टी होतम सिंह
आजाद अधिकार सेना क्रष्णवीर सिंह
सत्यदेव
निर्दलीय रामेश्वर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अर्जुन सिंह, केशव देव शर्मा, आशीष अग्रवाल, कल्लन, हसनूराम अंबेडकरी