आगरालीक्स …आगरा में करवा चौथ पर प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया, उन दोनों को कमरे में बंद कर दिया और घर से लेकर थाने तक हाई वॉल्टेज ड्रामा चलता रहा। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी से उसका प्रेमी मिलने आया था, उन दोनों को कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। वहीं, युवती का आरोप है कि वह प्रेमी से शादी कर चुकी है, परिजनों ने ही दोनों को कमरे में बंद कर दिया और जलाकर उनकी हत्या करना चाहते थे। इसे लेकर घर से लेकर थाने तक हाई वॉल्टेज ड्रामा चलता रहा।
आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र में एक घर में सुबह करवा चौथ की तैयारी चल रही थी, इसी बीच दोपहर एक बजे युवक उनके घर में आ गया, कुछ देर बाद उनकी बेटी भी घर पर दिखाई नहीं दी। परिजनों ने कमरे में देखा तो उसमें उनकी बेटी और उसका प्रेमी दोनों मिल गए, परिजनों ने कमरे का गेट बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन कर बुला लिया। थाना एत्माउददौला पुलिस उन दोनों को पकड कर थाने ले आई। थाने पर आते ही मामला गर्माना लगा।
हमारी हो चुकी है शादी
थाने पर युवती ने परिजनों को ही आडे हाथ ले लिया, उसका कहना था कि जिस युवक के साथ उसे कमरे में बंद किया गया है, उससे उसकी शादी हो चुकी है। कुछ देर बाद ही युवक के परिजन भी आ गए। युवती के आरोपों से परिजन घिर गए, उनका कहना है कि युवती बचने के लिए शादी होने की बात कह रही है, वह युवक को नहीं जानते हैं।
घरवाले जलाकर मारना चाहते हैं
युवती ने थाने में दावा किया कि उसके घरवालों ने दोनों को कमरे में बंदकर जलाकर मारने का प्रयास किया और अफवाह फैला दी कि प्रेमी युवक ने ही ऐसा काम किया है। आरोपों में कितनी सत्यता है इसकी जानकारी पुलिस कर रही है।
Leave a comment