यूपीलीक्स लखनऊ के लोकबुधं अस्पताल में लगी भीषण आग, 200 मरीज, चीख पुकार के बीच रेस्क्यू आपरेशन जारी।
लखनऊ में कानपुर रोड पर लोकबंधु सरकारी अस्पताल है। सोमवार रात को अस्पताल के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुसार, अस्पताल के भूल पर धुआं उठने के बाद मरीजों को बाहर निकलना शुरू कर दिया। 200 से अधिक मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाया गया है और गंभीर मरीजों को केजीएमयूभेजा गया है। कुछ मरीज सिविल हास्पिटल भी भेजे गए हैं।
आग लगने के हादसे में कोई घायल नहीं
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी, दमकल की गाड़ियां अस्पताल पहुंच गईं और सबसे पहले मरीजों को बाहर निकाला गया। अभी तक आग लगने से किसी को कोई इंजरी नहीं हुई है।