आगरालीक्स… होली पर फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को इस बार चंद्रग्रहण लेकिन नहीं होगा किसी प्रकार का प्रभाव। दान-पुण्य की जरूरत भी नहीं..
मान्ध चंद्र ग्रहण विरल छाया से गुजरेगा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक होली पर बार 25 मार्च 2024 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन सोमवार को मान्ध चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय से विरल छाया में प्रवेश सुबह 10:30 से एवं विरल छाया निगम दोपहर 3:02 पर होगा।
भारत में कहीं भी किसी तरह नहीं दिखाई देगा
यह चंद्रग्रहण उत्तरी अफ्रीका एशिया महाद्वीप रूस भारत एवं मध्य देश को छोड़कर अन्य देशों में दृश्य होगा। भारत में कहीं भी किसी भी जगह से दिखाई नहीं देगा। साथ ही यह एक उपछाई चन्द्र ग्रहण है।
ग्रहण के सूतक, स्नान दान-पुण्य भी लागू नहीं
इसे ग्रहण से संबंधित वेध सूतक स्नान दान पुण्य कर्म यह नियम आदि किसी भी प्रकार से किसी भी व्यक्ति पर लागू नहीं होंगे। उपछाई चंद्र ग्रहण को किसी भी प्रकार से ग्रहण की मानता नहीं दी गई है।
चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया से होकर गुजरेगा
चंद्रमा उस दिन केवल पृथ्वी की उपछाया से गुजरता है तथा उसकी क्रांति मामूली सी मालिन महसूस होती है इस ग्रहण का सूतक पातक दोष मानने की भी कतई आवश्यकता नहीं है। ग्रहण किसी भी प्रकार से हानिकारक नहीं है इसे ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से कोई विशेष महत्व नहीं माना जाएगा।