आगरालीक्स… आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लग्जरी कार कई पलटे लेते हुए 40 फीट गहरे खड्डे में जा गिरी, सीट बेल्ट से चार की जान बच गई, कार सवार चारों घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से आर्य नगर लखनऊ निवासी अनूप मिश्रा अपने परिवार के साथ लग्जरी कार से आगरा आ रहे थे, उनके साथ कार में सतीश त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी और कृति त्रिपाठी थे। सुबह नौ बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल, मैनपुरी में कार का टायर पफट गया, कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे की रेलिंग को तोडते हुए 40 फीट गहरे गडडे में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए।
सीट बेल्ट से बची जानी, घायलों को कराया भर्ती
कार के गिरने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार सवारों को बाहर निकाला, बताया जा रहा है कि कार सवार सीट बेल्ट पहने हुए थे, इससे एक्सप्रेस वे से तेज स्पीड में 40 फीट गहरे गडडे में गिरने पर जान बच गई, चारों घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।