
आगरा के पिनाहट के गांव उमरैठा निवासी प्रदीप भदौरिया 34 और उसके साथी जैंथरा निवासी दीपक को एसटीएफ ने पकडा है। इन दोनों की दोस्ती जेल में हुई थी। प्रदीप ने एसटीएफ को बताया कि लग्जरी गाडी को चंद मिनटों में चोरी कर शहर से बाहर ले जाने में उसके गिरोह को महारत है। पेचकस से कार का शीशा तोडने के बाद हाथ को अंदर डालकर सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की डिवाइस निकाल देते हैं। इसके बाद दरवाजा खोलते हैं, ड्रिल मशीन से लॉक तोड देते हैं, इंजन कंट्रोलिंग मॉडयूल को बदलते हैं, यह इलेक्ट्रोनिक डिवाइस होता है, इसके बदलते ही सभी लॉक फेल हो जाते हैं। इसके बाद गाडी को स्टार्ट कर ले जाते हैं।
चोरी के लिए हवाई यात्रा
लग्जरी कार चोरी गिरोह के पास चोरी की डिमांड इतनी थी कि उसे पूरा करने के लिए वह हवाई जहाज चंद घंटों में एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंच जाते थे। चोरी करने के बाद गाडी को 170 180 किलोमीटर की स्पीड से दौडाकर फरार हो जाते हैं। गिरोह ने कितनी कारों की चोरी की है, ये उन्हें खुद पता नहीं है। गिरोह के सदस्य लग्जरी जिंदगी जी रहे हैं। महंगे ब्रांडेड कपडे पहनते है।
चोरी की लग्जरी कार के रेट
सपफारी सवा लाख
डिजायर एक लाख
बोलेरो 80 हजार
Leave a comment