भोपाललीक्स… एमपी के नये सीएम मोहन यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय दोपहर में नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल को डिप्टी सीएम की शपथ
मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में आज मोहन यादव को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य के दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। दस मिनट तक चले समारोह में किसी अन्य विधायक को आज मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई.
पीएम मोदी, शाह और नड्डा रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में भी दोपहर को होगा शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय दोपहर में नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, उनके साथ दो डिप्टी सीएम को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।