Monday , 19 October 2026
Home अध्यात्म Mahanavami falls on October 19 and 20; find out the ‘Abhijit Muhurat’ for Kanya Pujan
अध्यात्म

Mahanavami falls on October 19 and 20; find out the ‘Abhijit Muhurat’ for Kanya Pujan

53

आगरालीक्स…महानवमी कल सोमवार को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगी शुरू. 20 अक्टूबर को मंगलवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी. जानिए दोनों दिन कन्या पूजन का अभिजीत मुहूर्त

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि का समापन बेहद खास संयोग में होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा के अनुसार, इस साल महानवमी और दशहरा एक साथ मनाए जाएंगे। कई वर्षों बाद बन रहा यह संयोग धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महानवमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से उपासना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और देवी मां की विशेष कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिन कन्या पूजन किया जाता है, जो बेहद खास होता है। वहीं, दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यह संयोग भक्तों के लिए और भी खास होने वाला है।

नवमी और दशहरा 2026 का महासंयोग
साल 2026 में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगा। अब चूंकि नवमी तिथि 19 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी…इसलिए 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 52 मिनट से आप नवमी कन्या पूजन कर सकते हैं। यह तिथि 20 अक्तूबर के दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में आप इस समय भी कन्या पूजन कर सकते है।

नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त –
नवमी पर कन्या पूजन करने वाले भक्त 19 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक पूजा कर सकते हैं। वहीं, 20 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक बताया जा रहा है।

वहीं, दशमी तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होकर 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया की दशहरा मनाने के लिए दशमी तिथि पर प्रदोष काल का संयोग महत्वपूर्ण होता है। इसलिए 20 अक्तूबर को ही दशहरा मनाया जाएगा।

रावण दहन शुभ मुहूर्त –
दशहरा के दिन शाम 5 बजकर 47 मिनट के बाद रावण दहन का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहा है से 08:30 तक रहेगा।
विजय मुहूर्त : दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक
अपराह्न पूजा का समय : दोपहर 1:14 बजे से शाम 3:30 बजे तक
प्रदोष काल की शुरुआत : शाम 5:47 बजे
श्रवण नक्षत्र प्रारंभ : 19 अक्तूबर, शाम 3:38 बजे
श्रवण नक्षत्र समाप्त : 20 अक्तूबर, शाम 6:02 बजे
निशिता मुहूर्त : रात 11:41 बजे से 12:31 बजे तक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Monday, 19th October 2026

आगरालीक्स…सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Dussehra 2026: The grand festival will be celebrated on Tuesday, October 20, during Ravi Yoga

आगरालीक्स..इस बार 20 अक्टूबर मंगलवार को रवि योग मे मनाया जाएगा दशहरा...

अध्यात्म

Sharadiya Navratri 2026: This time Mahanavami coincides with Ashtami and Dussehra as well

आगरालीक्स…“महासंयोग….शारदीय नवरात्र में इस बार महानवमी अष्टमी के साथ भी और दशहरा...

अध्यात्म

Rashifal Saturday, 17th October 2026

आगरालीक्स…शनिवार 17 अक्टूबर का राशिफल. पांच राशि वाले जातकों के लिए शुभ...

error: Content is protected !!