Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Mahant Narendra Giri Case: CBI reaches Prayagraj to solve the mystery of Mahant Narendra Giri’s death
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियायूपी न्यूज

Mahant Narendra Giri Case: CBI reaches Prayagraj to solve the mystery of Mahant Narendra Giri’s death

142

लखनऊलीक्स(23rd September 2021)… महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने प्रयागराज पहुंची सीबीआई. एक वीडियो हुआ वायरल.

सीबीआई टीम प्रयागराज पहुंची
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं रही है। मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम आज गुरुवार दोपहर को प्रयागराज पहुंच गई है। इस बीच एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Mahant Narendra Giri (FILE PHOTO)

सोशल मीडिया पर वीडियो वायल
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद का है। इस वीडियो में महंत नरेंद्र ​गिरि का शव जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। और जिस पंखे से लटककर कथित रूप से महंत ​गिरि ने आत्महत्या की, वह फुल स्पीड पर चलता दिखाई दे रहा है। फांसी लगाने के लिए उपयोग की गई रस्सी तीन टुकड़ों में दिखाई दे रही है। एक टुकड़ा पंखे से लटका है, दूसरा महंत की गर्दन में और तीसरा टुकड़ा मेज पर रखा दिख रहा है। उसके साथ एक कैंची भी मेज पर रखी दिख रही है।

वीडियो में रस्सी का एक टुकड़ा पंखे से लटका है

शव जमीन पर पड़ा दिख रहा है
पौने दो मिनट के इस वीडियो की शुरुआत में महंत गिरि का शव जमीन पर पड़ा​ दिख रहा है और उसके बगल में महंत जी द्वारा अपने सुसाइड नोट में उत्तराधिकारी बनाए गए बलवीर गिरि खड़े दिख रहे हैं। इसके बाद वीडियो में कमरे में पड़ा बिस्तर और करीने से सजाई गई तस्वीरें नजर आती हैं। अगले फ्रेम में कमरे में टंगा पंखा नजर आता है, जो फुल स्पीड में चल रहा है तथा जिस हुक पर पंखा टंगा है, उसी पर पीले रंग की नायलौन की रस्सी भी झूलती नजर आती है। इसके बाद आईजी केपी सिंह कमरे में नजर आते हैं, जो महंत जी के शिष्यों से पूछताछ कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

देश दुनिया

Tragic News: Explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu; 18 dead

आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

देश दुनिया

PM Modi said: “The Women’s Reservation Bill was not passed—I apologize. The opposition parties are to blame for this.”

आगरालीक्स…पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित. बोले—महिला आरक्षण बिल पास नहीं...

error: Content is protected !!