आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर में गर्भगृह का निर्माण शुरू चांदी से कराया गया है. अब अखंड रामायण, भव्य फूल बंगला, महारुद्राभिषेक और भंडारा
कैलाश महादेव मंदिर में गर्वगृह का निर्माण शुद्ध चांदी से कराया गया है. इसके उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण, भव्य फ़ूल बंगला, पांच कुंडिय यज्ञ, महारुद्र अभिषेक, भव्य भंडारा का आयोजन रविवार 20 फरवरी को किया जा रहा है. मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने सभी भक्तों से इस शुभ आयोजन में आकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.

19/2/2022:- दिन शनिवार को प्रात9:00 बजे अखंड रामायण एवं फ़ूल बंगाल का शुभारम्भ किया जाएगा
20/2/2022:- दिन रविवार को सुबह:- 9:00बजे से पाँच कुंडिय यज्ञ का आयोजन एवं। ठीक 12:00बजे कैलाश महादेव के गर्वगृह जलहरि पूजन एवं दीपप्रजलित किया जाएगा
रविवार रात्रि8:00 बजे :- महारुद्र अभिषेक
21/2/2022:-दिन सोमवार प्रात9:00बजे से रात्रि6:00 बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन