Wednesday , 10 June 2026
Home अध्यात्म Mahashivratri 2005: Bam-bam Bhole will start resonating in Shiva temples of Agra from 12 o’clock in the night…#agranews
अध्यात्म

Mahashivratri 2005: Bam-bam Bhole will start resonating in Shiva temples of Agra from 12 o’clock in the night…#agranews

487

आगरालीक्स…आगरा में आज रात 12 बजे से गूंजने लगेगा बम—बम भोले. चार पहर की आरती.. आगरा के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर पूजा और अभिषेक का समय जानें

आगरा में आज रात 12 बजे से शिवालयों में बम—बम भोले की जय—जयकार गूंजना शुरू हो जाएगी. आगरा को शिवनगरी के नाम से भी जाना जाता है. चारों कोनों पर कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव और श्रीराजेश्वर महादेव विराजमान हैं तो शहर के बीच मध्य में श्रीमनकामेश्वर महादेव और रावली महादेव हैं. इसके अलावा प्रसिद्ध बटेश्वर धाम भी आगरा में ही आता है. महाशिवरात्रि को लेकर सभी शिव मंदिरों में विशेष आयोजनों की तैयारियां हो रही हैं.

कैलाश महादेव मंदिर के महंत के अनुसार रात 12 बजे से अभिषेक शुरू हो जाएंगे जो कि सुबह चार बजे तक चलेंगे. सुबह चार बजे पट खोल दिए जाएंगे और छह बजे तक कैलाश महादेव मंदिर पर 1000 कांवड़ चढ़ाई जाएंगी. इसके बाद पूरे दिन आम भक्त भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे. रात को 8 बजे भगवान शिव की चार पहर की आरती की जाएगी और भोग लगाया जाएगा. इसके बाद चार प्रकार के अभिषेक भी किए जाएंगे.

बटेश्वर में कॉरिडोर मार्ग से आएंगे कांवड़िए
बटेश्वर में भी काफी संख्या में कांवड़ चढ़ाई जाएंगी. इसके लिए इंतजाम कर लिए गए हैं. सोरों से कांवड़ में गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़िए नौरंगी घाट पुल से मई टोका मार्ग से पूर्व की तरह आएंगे, लेकिन मंदिर तक कारीडोर मार्ग से पहुंच सकेंगे, जबकि श्रद्धालु पुराने प्रवेश द्वार से मंदिर तक यमुना स्नान, दर्शन पूजन को पहुंचेंगे. वाहन पार्किंग कार्तिक मेला की तरह वन चेतना केन्द्र के पास बनाई जाएगी. घाटों पर यमुना नदी में मोटरबोट के साथ पीएसी के गोताखोर सक्रिय रहेंगे. मंदिर क्षेत्र में चैन स्नेचर, जेबकटों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नजर रखेगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 10th June 2026

आगरालीक्स…10 जून बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 9 June 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को इन पांच राशियों के लिए आएंगी खुशियां. पढ़ें 9 जून...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 8th June 2026

आगरालीक्स…सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 7 June 2026

आगरालीक्स…रविवार का दिन कई राशियों के लिए लाएगा खुशियां. पढ़ें 07 जून...

error: Content is protected !!