आगरालीक्स… आगरा में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्राचीन कैलाश मंदिर समेत शिवालयों में आज से ही विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई हैं।
रुद्राभिषेक का आयोजन

कैलाश महादेव मंदिर के महंतश्री गौरवगिरि के अनुसार कैलाश महादेव मंदिर पर आज बुधवार शाम चार बजे से रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद रात फिर बाबा का रुद्राभिषेक और आरती का आयोजन किया जाएगा।
चार प्रहर की आरती होगी
रात 12 बजे से दो बजे तक बाबा भोलेनाथ का अभिषेक, दो बजे चार बजे तक फिर अभिषक और चारों प्रहर की आरती होगी। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद बाबा भोलेनाथ के पट भक्तों क लिए खोल दिए जाएंगे।
सुबह चार बजे भक्तों के लिए खुलेंगे पट
महाशिवरात्रि पर सुबह बाबा भोले नाथ के दिन में श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक समेत अन्य आयोजन करेंगे। इस दिन भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भजन संध्या, कीर्तन के साथ रात नौ बजे से चारों प्रहर की आरती। रात दस बजे, 12 बजे, दो बजे और सुबह चार बजे कार्यक्रम होंगे।
खप्पर और होली आयोजन 12 को
शुक्रवार 12 मार्च की सुबह खप्पर का आयोजन होगा। सुबह छह बजे होली खेली जाएगी। कैलाश महादेव मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बाबा के भक्तों में काफी उल्लास है। इसी प्रकार बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्री मनःकामेश्वर महादेव मंदिर में भी चारों प्रहर की आऱती समेत विविधि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आगरा के प्रमुख शिवालय
आगरा के प्रमुख मंदिरों में कैलाश महादेव मंदिर, श्रीमनःकामेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर शामिल हैं।