आगरालीक्स…#आगरा में अब पूरी तरह से #मौसम साफ रहेगा. #तापमान 30 डिग्री से ज्यादा जल्द पहुंचेगा. जानिए आज का पूरा अपडेट
आगरा में अब मौसम लगभग पूरी तरह से साफ है. न तो बारिश की संभावना मौसम विभाग जता रहा है और न ही हवाएं चलने की. मौसम विभाग की मानें तो आने वाला पूरा सप्ताह मौसम साफ रहेगा और इसके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना इस सप्ताह तक जताई जा रही है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है.

आज इतना रहा तापमान
सोमवार को आगरा का मौसम पूरी तरह से साफ रहा. हालांकि रात में चली ठंडी हवाओं ने पारे में कुछ कमी तो लाई है लेकिन लोगों को ठंड का अहसास नाममात्र ही लगा. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा.