आगरालीक्स.. आगरा में आज शाम बहेगी रागो की मल्हार। यूथ हॉस्टल में शाम छह बजे से मल्हार उत्सव का आयोजन..
भारतीय संगीतालय करा रहा आयोजन
आगरा की प्राचीनतम शास्त्रीय संगीत संस्था भारतीय संगीतालय द्वारा आयोजित मल्हार उत्सव में वर्षा ऋतु के राग मिया मल्हार, जैजैवंती, गौड़ मल्हार, मेघ मल्हार राग पर लोकगीत गाए जाते हैं।
अरुन्धति भट्टाचार्य देंगी प्रस्तुति
कार्यक्रम में शास्त्रीय गायिका अरुन्धति भट्टाचार्य प्रस्तुति देंगी। तबले पर संगत करेंगे सूचना प्रसारण मंत्रालय दिल्ली के मिहीर कुमार, हरमोनियम पर संगत देंगे आगरा के पंडित टी रविंद्र।