आगरालीक्स…। मार्गशीर्ष माह अगहन कल 20 नवंबर से शुरू हो रहा है। पूजा-अर्चना से होती है सभी सुखों की प्राप्ति।
माना जाता है कि मार्गशीर्ष माह से ही सतयुग की स्थापना हुई थी। इस विषय में ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस महीने में ही महा ऋषि कश्यप ने कश्मीर राज्य की स्थापना की थी।
मार्गशीर्ष माह अपने आप में, बहुत ही पवित्र महीना है क्योंकि श्रीकृष्ण ने स्वयं कहां है माह में मैं मार्गशीर्ष हूं।
क्या किया जाए मार्गशीर्ष महीने में
-मार्गशीर्ष महीने में श्री कृष्ण की आराधना बहुत ही उत्तम मानी गई है इस महीने में नदी या सरोवर में स्नान बहुत ही पुण्य दायक होता है
– ऐसा मानना है कि मार्गशीर्ष महीने में मोटे कपड़े पहनना प्रारंभ कर देना चाहिए इस महीने जीरा (मसाला) का त्याग करना चाहिए मतलब नहीं खाना चाहिए
-मार्गशीर्ष माह में शरीर पर तेल मालिश करना बहुत ही उत्तम माना गया है।
-परिवार में प्रेमपूर्वक रहना, अपने प्रत्येक रिश्ते को निभाना और सदैव ही किसी की निंदा करने से बचना।अत्यंत ही श्रेष्ठतम आचरण कहा गया है।।
मार्गशीर्ष माह का महत्व
मार्गशीर्ष मास में श्रद्धा और भक्ति से प्राप्त पुण्य के बल पर हमें सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस माह में नदी स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
-श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष मास की महत्ता गोपियों को भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि मार्गशीर्ष माह में यमुना स्नान से मैं सहज ही सभी को प्राप्त हो जाऊंगा। तभी से इस माह में नदी स्नान का खास महत्व माना गया है।