आगरालीक्स.(Agra News 4th July). आगरा हाईप्रोफाइल फैमिली की युवती को युवक ने लव जिहाद में फंसाया, होटल में युवती के साथ रहने लगा, खुद को कारोबारी और नाम आरिफ की जगह आदित्य , अरेस्ट।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सदर के होटल में महिला एक युवक के साथ रह रही थी, होटल महिला के ससुर और बेटी के नाम है। महिला रिटायर आईएएस अधिकारी की बेटी बताई जा रही हैं, ससुराल आगरा के एक प्रतिष्ठित परिवार में हैं, 2005 में उनके पति की मौत हो गई थी।
आरिफ की जगह आदित्य बनकर महिला को लव जिहाद में फंसाया
हाई प्रोफाइल परिवार की महिला के पति की मौत 2005 में हो गई थी, इसके बाद लखनऊ में एक पार्टी में महिला की मुलाकात युवक से हुई, युवक ने खुद को आदित्य आर्य और टिंबर कारोबारी बताया। महिला के साथ कारोबार करने की बात कही, इसके बाद वह महिला के घर आने लगा। एक दिन एक पार्टी में वह महिला के माथे पर टीका लगा रहा था अपने साथी से फोटो करा लिया और यह महिला को यह कहकर ब्लैकमेल करने लगा कि मांग भरते हुए फोटो उसके पास है।
पता चलने पर धर्मांतरण का बनाया दबाव
महिला को पता चल गया कि आदित्य आर्य बदला हुआ नाम है, युवक का असली नाम आरिफ है। इस पर युवक ने महिला पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया लेकिन धर्म नहीं बदला। इस पर वह महिला के साथ मारपीट करने लगा। महिला का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया।
होटल में की मारपीट
शनिवार को होटल में रह रही महिला के साथ आरिफ ने मारपीट की, उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरिफ को अरेस्ट कर लिया है।