आगरालीक्स.. आगरा में कान्वेंट स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा से युवक अश्लील हरकत करने लगा, छात्रा ने शोर मचाया तो उसे उठाकर ले जाने लगा, स्थानीय लोगों ने युवक को दबोच लिया, जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा में शुक्रवार को हरीपर्वत थाना क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल की 5 वीं कक्षा की छात्रा स्कूल की छुटटी होने के बाद पैदल ही घर जा रही थी। स्कूल के पास एक युवक छात्रा का पीछा करने लगा, उसके साथ अश्लील हरकत की, छात्रा के शोर मचाने पर युवक उसे उठाकर ले जाने लगा। स्थानीय लोगों ने युवक को दबोच लिया, जमकर धुनाई लगाने के बाद हरीपर्वत थाने ले गए। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है।
एलकेजी की छात्रा की स्कूल बस के नीचे आने से मौत
4 अक्टूबर 2018 को आगरा के सनलॉर्ड स्कूल में एलकेजी की छात्रा 5 वर्षीय जानवी निवासी गांव मिलावटी पुत्री रामू स्कूल बस से जाती है, वह दोपहर में बस से लौट रही थी, अछनेरा के गांव मिलावटी स्कूल बस पहुंची। जानवी बस से नीचे उतर आई।
स्कूल बस चलने से पहिए के नीचे आई जानवी
स्कूल बस से उतरने के बाद जानवी अपने घर जा रही थी, स्कूल बस रुकी हुई थी, वह बस के आगे से निकलने लगी, इसी दौरान ड्राइवर ने बस चला दी, जानवी बस के नीचे आ गई। जानवी के बस के पहिए के नीचे आने पर स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। परिजन गंभीर हालत में जानवी को लेकर रेनबो हॉस्पिटल पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई।
3 जुलाई को बस से गिरने से कक्षा छह की छात्र की मौत
3 जुलाई 2018 को आगरा के खेरागढ निवासी दशरथ का बेटा आदित्य कक्षा छह में पूरनचंद रमेशचंद सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ रहा है, मंगलवार सुबह आदित्य स्कूल बस से गया। दोपहर में
छुटटी के बाद स्कूल बस से घर1 लौट रह था। स्कूल बस के पीछे के हिस्से का फर्श टूटा हुआ था। स्कूल बस में बच्चों की संख्या ज्यादा थी, स्पीड में बस चल रही थी। इसी बीच तेज आवाज हुई, ड्राइवर ने ब्रेक लगाए और नीचे उतर कर देखा तो खून से लथपथ आदित्य का शव पडा हुआ था।