आगरालीक्स… आगरा में युवक से बाइकर्स गैंग ने मोबाइल लूट लिया, युवक थाने और चौकी के चक्कर लगाता रहा, उससे कहा कि गुम होने की तहरीर दे, लूट का मुकदमा दर्ज नहीं होगा।
आगरा में शाहदरा नुनिहाई मार्ग पर गगन राजपूत दूध लेने जा रहा था, आरोप है कि पीछे से बाइक सवार आए, वह पफोन पर बात कर रहा था। बाइक सवार उसका मोबाइल लूट कर पफरार हो गए। वह थाना एत्माउददौला पहुंचा, वहां से नुनिहाई चौकी भेज दिया। आरोप है कि चौकी से थाने जाने के लिए कह दिया।

मोबाइल गुम होने मांगी तहरीर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवक का आरोप है कि थाने पर पहुंचकर मोबाइल लूट की तहरीर दी, सीसीटीवी भी दिखाए। उससे कहा गया कि सीसीटीवी में बाइक के नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं इसलिए मोबाइल गुम होने की ही तहरीर दो। इससे पहले भी युवक का मोबाइल बाइकर्स गैंग ने लूट लिया था, उससे थाने पर मोबाइल गुम होने की तहरीर ली और कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए युवक इस बार मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कह रहा है, वे पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेगा।