
इंटरनेट फोटो
मथुरा के कोसी कला स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में पलवल निवासी महिला भर्ती थी, उनका 20 वर्षीय बेटा सतीश तीमारदारी में लगा हुआ था। गुरुवार रात को सतीश हॉस्पिटल की लिफ्ट से हॉस्पिटल में जा रहा था। बताया जा रहा है कि सतीश ने लिफ्ट का बटन दिवाया, लिफ्ट के रुकने के बाद जैसे ही उसने पैर आगे बढाया तो लिफ्ट की ट्रॉली नहीं थी, ट्रौली नीचे थे और गेट खुल गया था। इससे वह नीचे गिए गया। सतीश की चीख सुनकर तीमारदार आए गए। बमुश्किल सतीश को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका। उसे तुरंत दिल्ली इलाज के लिए भेज दिया गया।
युवक की हुई मौत
लिफ्ट से नीचे गिरने पर वह ट्रॉली से टकरा गया, उसे गंभीर हालत में गुरुवार रात को दिल्ली रेफर किया गया था। वहां सतीश की मौत हो गई, इस घटना से परिजनों में आक्रोश है, उनके परिजन और गांव के लोग हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।
दर्दनाक हादसे से मरीज खौफजदा
इस दर्दनाक हादसे से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार खौफजदा हैं। इस तरह के हादसे की सोचते ही लोग कांप रहे हैं, हॉस्पिटल में खलबली मची हुई है।
बडी चूक से हुई मौत
हादसे के पीछे बडी चूक बताई जा रही है। लिफ्ट की ट्रॉली तारों के माध्यम से आगे बढती है, इसके लिए बडी कैविटी होती है। लिफ्ट का बटन दबाने पर तारों के माध्यम से ट्रॉली संबंधित मंजिल पर पहुंचती है। इससे लोग आते जाते हैं। लेकिन इस केस में बताया जा रहा है कि ट्रॉली आई नहीं और लिफ्ट का गेट खुल गया, इससे ट्रॉली की जगह वहां कैविटी थी। सतीश उसी कैविटी में गिर गया और लिफ्ट में नीचे फंस गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई और बाहर निकालने में भी समय लग गया।
Leave a comment