
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बसपा नेता और अधिवक्ता मुकेश कुमार निम निवासी मोहन डिग्गी शाहगंज की गीता नाम की महिला से सालों से दोस्ती थी। उन्होंने महिला मित्र की दो बेटियों की परवरिश में मदद की, लेकिन पिछले दिनों बडी बेटी ने ताजगंज निवासी खालिद से निकाह कर दिया। इससे मुकेश कुमार निम खुश नहीं थे, इसी बीच 26 जनवरी को खालिद ने गीता और उसकी छोटी बेटी को राजस्थान भेज दिया।
उसे सबक सिखाने के लिए मुकेश कुमार ने साइबर कैपफे संचालक अपने भतीजे आकाश की मदद से खालिद के नंबर को बंद कराकर उसकी आईडी से दूसरी सिम जारी करा ली। पांच फरवरी को उस सिम से कई कारोबारियों से 50 लाख की चौथ के लिए पफोन किया। कंट्रोल रूम में ट्रेन को धमाके से उडाने के लिए फोन किया, इसके बाद आईपीएस अधिकारियों को पफोन कर हडकाया। इस पर सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई। उन्होंने खालिद को पकड लिया, क्योंकि फोन उसी की सिम से हुए थे। इस मामले की पडताल की गई तो मामला खुल गया। मुकेश कुमार निम और आकाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Leave a comment