आगरालीक्स… आगरा के एक मैरिज होम में कमरे में मिला युवक का शव, मैरिज होम में थी शादी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा की विजय नगर कॉलोनी स्थित नवरंग मैरिज होम में शनिवार सुबह पहली मंजिल पर कमरे में युवक का पंखे पर लटका शव मिला है। पुलिस ने मैरिज होम में कमरे से शव को नीचे उतारा।

विजय नगर कालोनी में रहता था युवक
पुलिस जांच में म्रतक की पहचान 45 साल के राजेश निवासी नगला सोला, विजय नगर कालोनी के रूप में हुई थी। राजेश की पत्नी कविता का कहना है कि रात को वे घर पर ही थे। मैरिज होम में कैसे पहुंच गए। यह पता नहीं है, किसी परिचित की मैरिज होम में शादी नहीं थी। वे उन्हें जानते नहीं, जिनकी शादी हुई है।
पत्नी का आरोप, सुसाइड नहीं हत्या
राजेश की पत्नी कविता का कहना है कि उनके पति सुसाइड नहीं कर सकते हैं, उनकी हत्या की गई है। जिस कमरे में उनका पंखे से लटका शव मिला है, पैर फर्श पर थे तो यह सुसाइड कैसे है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सुसाइड मामला मान रही है।