
पर्यटन थाना प्रभारी सुशांत गौर ने बताया कि वर्ष 2013 में जर्मनी निवासी डायना कोस ताजमहल का दीदार करने के लिए आई थी। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके खाते से चार लाख रुपये गायब हो गए हैं। इस मामले की पुलिस ने छानबीन की तो कडी से कडी जुडती चली गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि विभव नगर, सदर निवासी अभिषेक उर्फ सोनू ने एटीएम कार्ड क्लोन कर चार लाख रुपये निकाले थे। इस मामले में पुलिस ने 2014 में चार्जशीट दाखिल कर दी, लेकिन अभिषेक पकड में नहीं आ सका था। बुधवार को पुलिस ने शातिर अभिषेक को राजपुर चुंगी से हिरासत में ले लिया।
कई और हो सकते हैं पीडित
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषक कार्ड क्लोन करने का मास्टर माइंड है। वह कई और विदेशी पर्यटकों के कार्ड क्लोन कर लाखों रुपये निकाल चुका है, इसकी आशंका पर पूछताछ की जा रही है।
Leave a comment