आगरालीक्स… आगरा में सडक हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई, पिता अपने बेटे को बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे । रविवार देर रात पीली पोखर, खंदौली पर हुए दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के न्यू आगरा के करबला निवासी अलीम अपने पुत्र कासिम के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से खंदौली गए थे। रात में वे बाइक से लौट रहे थे, पीली पोखर के पास बाइक सवार पिता पुत्र को कोई वाहन रौंदता हुआ चला गया। कासिम की मौके पर ही मौत हो गई, अलीम को एसएन लेकर पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी।