Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Man in the middle cyber attack in Agra, Chemical businessman duped Rs 36 Lakh
बिगलीक्स

Man in the middle cyber attack in Agra, Chemical businessman duped Rs 36 Lakh

120

आगरालीक्स…. आगरा में एक करोबारी के साथ वियतनाम के हैकर्स ने मैन इन द मिडिल अटैक किया है, इससे उनके एकाउंट से 36 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए, इंटर पोल की मदद से आगरा की साइबर सेल कारोबारी के रुपये वापस कराने के प्रयास में जुटी है।
आगरा के एमिनेंट अपार्टमेंट निवासी अनुज अग्रवाल का केमिकल का कारोबार है, वे वियतनाम की फर्म से केमिकल मगाते हैं। यह काम वे कंपनी की ईमेल आईडी और वियतनाम की फर्म की ईमेल आईडी के माध्यम से करते हैं। जून में वियतनाम की कंपनी की तरह बनाई गई फर्जी ईमेल आईडी से मेल आया, इसमें कहा गया कि कंपनी एक दूसरी कंपनी में मर्ज हो गई है, इसके चलते एकाउंट नंबर बदल गए हैं। अब सभी भुगतान नए एकाउंट में किए जाएं।
20 से 30 जून के बीच किया 36 लाख पैमेंट
अनुज अग्रवाल ने वियतनाम की फर्म से केमिकल मंगाने के लिए आॅर्डर भेजा, फर्म को तीन किश्त में 20 से 30 जुलाई के बीच 36 लाख का भुगतान एकाउंट में कर दिया। उधर, वियतनाम की फर्म को अनुज अग्रवाल की फर्म की ईमेल आईडी से मेल मिला, इसमें कहा गया कि जीएसटी के कारण भुगतान करने में देर हो रही है।
व्हाटस एप पर मैसेज से खुला मामला
10 जुलाई को वियतनाम की फर्म ने अनुज अग्रवाल के व्हाटस एप नंबर पर मैसेज कर पूछा कि भुगतान कब तक हो जाएगा, केमिकल की सप्लाई कर दी गई है, इससे अनुज अग्रवाल के होश उड गए, उन्होंने अपने एकाउंट से ट्रांसफर किए 36 लाख रुपये का रिकॉर्ड व्हाटस पर भेज दिया। इसके बाद कंपनी ने भी जांच कराई तो मामला खुलता चला गया। वियतनाम की कंपनी ने हनोई में मुकदमा दर्ज कराया है।
मैन इन मिडिल अटैक
साइबर एक्सपर्ट इसे मैन इन मिडिल अटैक मानते हैं, इसके लिए कई महीने से प्लानिंग की जाती है। इस मामले में भी वियतनाम के हैकर्स ने अनुज अग्रवाल और उनकी कंपनी के ईमेल पर दो महीने तक नजर रखी। इसके बाद उन्होंने फेक ईमेल आईडी बनाई और उन दोनों के बीच में घुस गए, एक दूसरे की एक्टिविटी देखते रहे, अपने माध्यम से दोनों को मेल किए गए। इस तरह दोनों में से किसी को भी पता नहीं चल सका।
इंटरपोल की मदद
आगरा की साइबर सेल इस मामले में इंटरपोल की मदद ले रही है, वियतनाम की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Board 2026 Result Vindesh Kumar top in 10th & Kajal Kumari in 12th

आगरालीक्स…Agra News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, आगरा के 10 वीं के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Canara bank building collapse in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में बेलनगंज में मल्टीस्टोरी मॉल के निर्माण के...

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

error: Content is protected !!