आगरालीक्स.. आगरा में गर्ल फ्रेंड से शादी करने के लिए बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी, पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां की हत्या कर लूट हुई है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।
।
आगरा के थाना जगदीशपुरा निवासी कान्हा ने शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना दी थी कि वह बाहर गया था, वापस आया है तो घर में उनकी मां का शव पडा मिला। उनकी हत्या कर लूट हुई है। पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया।
गर्ल फ्रेंड से शादी के लिए की हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्मी देवी शर्मा निवासी थाना जगदीशपुरा के पति की 12 साल पहले मौत हो चुकी है, वह अपने बेटे कान्हा के साथ रह रही थी। लक्ष्मी देवी शर्मा के बेटे कान्हा के एक लडकी से प्रेम संबंध थे, वह उससे शादी करना चाह रहा था, उसकी मां शादी से मना कर रही थी। इसके चलते कान्हा ने अपनी मां की हत्या करने की साजिश रची।
मां की हत्या कर चला गया
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कान्हा ने अपनी मां के मुंह को तकिया से दबा दिया, इससे उनकी मौत हो गई, शव को बेड पर डालकर वह चला गया, रात को लौट कर आया और पुलिस को सूचना दी, जिससे शक ना हो, पुलिस ने कान्हा को अरेस्ट कर लिया है।