आगरालीक्स…. आगरा में होटल संचालक को गोली मार दी, यह सीसीटीवी में कैद हो गया है, पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के ताजगंल में ताज एंजल होटल संचालक बंटू यादव का अपने भाई से ही प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। कुआखेड़ा निवासी बंटू यादव का ताजगंज में एंजिल गेस्ट हाउस है। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि बंटू पांच भाइयों में सबसे छोटा है। चौथे नंबर का भाई जितेंद्र गेस्ट हाउस का बंटवारा कराना चाहता था, लेकिन मां और अन्य भाइयों ने इससे इन्कार कर दिया। शुक्रवार रात 12 बजे वह लाइसेंसी बंदूक लेकर गेस्ट हाउस पहुंच गया। कमरों के दरवाजों पर लात मारकर हंगामा करते हुए गेस्ट को बाहर निकाल रहा था। चौकीदार ने बंटू को फोन कर सूचना दी तो वह मां के साथ वहां पहुंच गया। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो जितेंद्र हमलावर हो गया। लाइसेंसी बंदूक से बंटू को सीधी गोली मार दी जो उसके पेट से रगड़ती हुई दाहिने हाथ में जाकर लगी। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हो गई है। परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से पीछे हट गए। इंस्पेक्टर ताजगंज राजा सिंह ने बताया कि घायल युवक ने तहरीर के बजाय बंदूक साफ करते समय गोली चलने से घायल होने की बात लिखकर दी है। इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
सीसीटीवी में हुआ कैद
भाई द्वारा भाई को गोली मारते हुए होटल के सीसीटीवी में द्रश्य कैद हो गया है, इसमें बंटू यादव के भाई के साथ महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। होटल पर पहुंचने के बाद बंटू यादव को उसके भाई ने ही गोली मार दी, गोली मारने के बाद फरार हो गए।
28 अगस्त को मारी गोली
आगरा में भाई ही भाई का दुश्मन बन गया, एक भाई ने अपने ही भाई के गोली मार दी, उसकी हालत गंभीर है।
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में प्रदीप और नितेश रहते हैं, प्रदीप के पिता बिजली विभाग में थे, उनकी मौत हो गई है। उनकी जगह नौकरी के लिए प्रदीप और नितेश में विवाद चल रहा था, नितेश नौकरी लेना चाहता है, प्रदीप बडा है इसलिए उसने नौकरी के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि सोमवार रात को प्रदीप सो रहा था, उसी समय नितेश ने गोली चला दी, गोली प्रदीप के पेट को छूती हुई निकल गई और वह बाल बाल बच गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।