आगरालीक्स …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के सामने युवक कपडे उतारने लगा, वह निवस्त्र होकर छात्रा के सामने खडा हो गया, छात्रा ने शोर मचा दिया, इस मामले में थाना एमएम गेट में शिकायत की गई है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को मेडिकल छात्रा जा रही थी, रास्ते में एक युवक खडा हुआ था, वह छात्रा के सामने ही अपनी कपडे उतारने लगा, वह कुछ समय पाती, उसने अपने सभी कपडे उतार दिए और निवस्त्र होकर छात्रा के सामने खडा हो गया। छात्रा ने शोर मचा दिया, इसे देख युवक भाग गया।
पुलिस से की शिकायत
छात्रा ने एमएम गेट पुलिस को फोन पर मामले की जानकारी दी, छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक की तलाश की, पुलिस की जांच में सामने आया है कि एसएन परिसर में विक्षिप्त युवक घूमते रहते हैं, उसमें से ही किसी ने छात्रा के सामने अपने कपडे उतार दिए थे, पुलिस ऐसे युवकों को चिन्हित कर रही है।
2 अगस्त को पांच एमबीबीएस छात्र निष्कासित
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 5 एमबीबीएस छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। चौराहे पर सिपाही के साथ मारपीट के मामले में इन पांचों एमबीबीएस छात्रों को हॉस्टल से एक महीने के लिए सस्पेंड करते हुए कडी चेतावनी दी गई है। इसके बाद से एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्रों में खलबली मची हुई है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के पंत हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस बैच 2013 के वीरेंद्र कुमार, विपिन कुमार, मेवालाल निषाद, हरीश कुमार, मनोज कुमार 31 जुलाई को दो बाइक से जा रहे थे। सुभाष पार्क पर पुलिस कर्मियों ने छात्रों को रोक लिया, इसे लेकर विवाद हो गया। एमबीबीएस के छात्रों ने सिपाही की पिटाई लगा दी और वर्दी फाड दी। पुलिस छात्रों को पकडकर थाने ले आई, वहां डॉक्टर भी आ गए माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। इस मामले में बुधवार को एसएन में मीटिंग हुई, एमबीबीएस छात्रों द्वारा सिपाही की पिटाई किए जाने से एसएन और हॉस्टल की छवि धूमिल होने पर पांचों छात्रों को एक महीने के लिए हॉस्टल से निकाल दिया गया है। एक महीना पूरा होने के बाद छात्रों को अपने परिजनों के साथ शपथ पत्र देना होगा कि वे ऐसी गलती नहीं करेंगे। इसके बाद भी वे इस तरह की गलती करते हैं तो एसएन और हॉस्टल से स्थायी रूप से निष्कासित कर दिए जाएंगे।
फाइल फोटो