आगरालीक्स…. आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, बहन के देर से आने पर भाई ने की सुसाइड, भाई का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस छानबीन में जुटी।
आगरा के सिकंदरा, दहतोरा निवासी सोनू 28 सुबह से ही अपनी बहन कमला नगर निवासी भावना का इंतजार कर रहा था। वह कई बार अपनी बहन को फोन कर चुका था, दोपहर बाद बहन का फोन नहीं लगा, घंटों से बहन का इंतजार कर रहा सोनू गुस्से में आ गया, वह अपने कमरे में चला गया और सुसाइड कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में देखा तो सोनू का शव फंदे पर लटका हुआ था।
ब्रेकर पर पत्नी गिरी मौत
आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय वैदेही अपने भाई को राखी बांधने के लिए खेरागढ जा रही थी। वह घर से अपने पति ठाकुरदास के साथ स्कूटी से निकली, कागरौल में स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाने से वैदेही सडक पर गिर गई, उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई।