आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा अलीगढ हाईवे पर भीषण हादसे में छह की मौत, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने पर बेटी की शादी से पहले मां बेटे ओर युवती की मौत हो गई। कटर से कार को काटकर शव बाहर निकाले जा सके।
गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 129 के अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई,अगला हिस्सा तो खत्म ही हो गया है।
कार चला रहे मुकेश श्रीवास्तव (50) और पिछली सीट पर बैठीं उनकी मां उर्मिला श्रीवास्तव (70) और उर्मिला की धेवती आरुषि (22) पुत्री प्रेमशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह से कार के क्षतिग्रस्त होने पर कार को काटकर तीनों के शव बाहर निकाले जा सके।
शादी के कार्ड से हुई पहचान
फैजाबाद निवासी मुकेश श्रीवास्तव गाजियाबाद में रहने लगे हैं, मुकेश श्रीवास्तव कोका कोला कंपनी में एरिया मैनेजर थे। वो छत्तीसगढ़ में तैनात थे। मुकेश की बेटी वैशाली की शादी 11 दिसंबर को गाजियाबाद में है। लड़का गाजियाबाद का ही रहने वाला है। मुकेश अपनी मां और भांजी को लेकर गाजियाबाद जा रहे थे।
खंदौली में स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने सामने की टक्कर, तीन की मौत


फैजाबाद निवासी मुकेश श्रीवास्तव गाजियाबाद में रहने लगे हैं, मुकेश श्रीवास्तव कोका कोला कंपनी में एरिया मैनेजर थे। वो
दूसरा हादसा गुरुवार रात को खंदौली में स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना आ रही है, पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं।
हादसे में 5 की मौत
कैलाश पुत्र हरदयाल सहरी मदनगढी अलीगढ, बंटी पुत्र मारकंड निवासी पीपली गोंडा अलीगढ, रविंद्र पु. रामजीलाल निवासी सहरी मदनगढी अलीगढ, राजकुमार पुत्र राधेश्याम निवासी रंगेहाल गोंडा अलीगढ, रवि पुत्र अजब सिंह निवासी सहरी मदनगढी अलीगढ की मौत हो गई।