Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Manappuram robbery case: Agra Police caught another miscreant in an encounter#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Manappuram robbery case: Agra Police caught another miscreant in an encounter#agranews

142

आगरालीक्स…(23 July 2021 Agra News) आगरा में पुलिस की एक और मुठभेड़, एक और बदमाश पकड़ा. मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की डकैती में था शामिल. एक किलो सोना और 63 हजार कैश बरामद

आगरा पुलिस की लगातार कार्रवाई
शहर के मणप्पुरम गोल्ड कंपनी की डकैती और डॉ. उमाकांत अपहरण कांड के बाद आगरा पुलिस ने इन दोनों ही वारदातों में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी है. दोनों ही घटनाओं में आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के जरिए दो—दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर भी किया है. पुलिस इन दोनेां ही घटनाओं में शामिल फरार अन्य बदमाशों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है. पुलिस का खौफ इतना है कि दोनेां ही घटनाओं में शामिल एक—एक बदमाश खुद सरेंडर करने थाने पहुंच गए. शुक्रवार को भी पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में अरेस्ट किया जो कि कमला नगर के मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की डकैती में शामिल था.

कमला नगर एरिया में ही हुई मुठभेड़
गोल्ड लोन कंपनी की डकैती में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने कमला नगर एरिया से ही मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. पुलिस ने इसके पास से ए​क किलोग्राम सोना और जेवरात व 63 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है. बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है और उसका नाम संतोष जाटव बताया गया हे. पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था. बता दें कि इस घटना में पुलिस पहले ही देा बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है. एक बदमाश खुद सरेंडर करने थाने पहुंच गया.

तीन बदमाश अभी भी फरार
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में हुई डकैती में शामिल अभी चार बदमाश फरार हैं. जिसमें सरगना लाला भी है. पुलिस ने इसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है. पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है. संतोष जाटव, अविनाश उर्फ रेनू पंडित और अंशुल सोलंकी उर्फ लालू फरार हैं.

दो घंटे में किया था पर्दाफाश
बता दें कि कमला नगर में 17 जुलाई को दिनदहाड़े मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में बदमाशों ने करोड़ों रुपये का सोना और करीब छह लाख कैश लूट ले गए थे. पुलिस ने दो घंटे बाद ही बदमाशों को एत्मादपुर में ट्रैक कर लिया और फिर यहां पर पुलिस की इनके साथ मुठभेड़ हुई. पुलिस की गोली से मुठभेड़ में शामिल दो बदमाश निर्दोश और मनीष घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई. घटना में शामिल अन्य बदमाशों की पकड़ के लिए पुलिस की लगातार दबिश देखकर बुधवार दोपहर को बदमाश प्रभात शर्मा ने थाना कमला नगर पहुंचकर समर्पण कर दिया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!