आगरालीक्स एक्ट्रेस कमेंटेटर मंदिरा बेदी ने अपने बेटे वीर कौशल के साथ ताजमहल का दीदार किया, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो साझा किए हैं। इसमें वे अलग अलग अंदाज में ताज महल में दिखाई दे रही हैं।

मंगलवार को सिविल लाइन सूर्य नगर स्थित मंदिरा बेदी मल्टी डिजायनर स्टोर अमाया के 21वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर बेदी पहुंची। उन्होंने कहा कि भारतीय परिधान साड़ी का क्रेज बेशक कम हो रहा हो, लेकिन फिल्म अभिनेत्री, क्रिकेट एंकर के साथ फैशन डिजायनर मंदिरा बेदी साड़ी को वर्सटाइल ड्रेस मानती हैं। साड़ी ही एक ऐसी ड्रेस है जिसे कई तरीकों से विभिन्न मौकों पर पहना जा सकता है।अपनी डिजायन की गई साड़ियां लेकर पहुंचीं थी। महिला सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवारों में बच्चों को महिला की इज्जत करना सिखाना चाहिए। क्योंकि जब तक हम अपने बच्चों को एक महिला की इज्जत करना नहीं सिखाएंगे, देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं रह सकती।
उन्होंने बताया कि इस वक्त पर एक तेलगू, एक हिन्दी और एक तमिल फिल्म में व्यस्त है। इन तीनों फिल्मों में वह एक अलग अंदाज में पेंट-शर्ट और हाथ में बंदूक के साथ नगर आएंगी। ख्वाहिश एक रोमांचकारी (एडवेंचरर) शो बनाने का। क्रिकेट के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल ने हमें बहुत बेहतरीन और युवा खिलाड़ी दिए हैं। जिसकी बदौलत वर्ड कम में कई खिलाड़ियों को चोटिल होने के बाद भी बेहतर युवा खिलाड़ियों का लाइन लगी है। इस वक्त भारत की फ्लिडिंग और बोलिंग लाइन दोनों बेहतरीन हैं। एक खिलाड़ी और कैप्टन के मामले में धोनी को कोई जवाब नहीं है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंदिरा बेदी ने स्टोर की संचालक रचना अग्रवाल के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पुष्पा पोपटानी, डॉ. रंजना बंसल, रिमी सेतिया, बबिता चौहान, पेम मेहता, मोना मुरारका, पूनम सचदेवा, रश्मि मगन, राजश्री मिश्रा, मोनिका अग्रवाल, आशू मित्तल, राशि गर्ग, नीतू खन्ना, रेनू लाम्बा आदि मौजूद थे।