Candidate list for Agra & Fatehpur Sikari Loksabha seat election
Mangal Aarti performed with 108 lamps after Shantidhara in Agra #agranews
आगरालीक्स(25th September 2021 Agra News)…आगरा में शांतिधारा के बाद 108 दीपों से की गई मंगल आरती.
श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जती कटरा मोती कटरा में वार्षिक कलशाभिषेक कार्यक्रम हुआ। पंचकल्याणक पूजन के बाद भगवान शांतिनाथ का कलशाभिषेक और शांतिधारा की गई। पंडित सुनील जैन शास्त्री ने यह सब पूरा कराया। इसके बाद इसका महत्व समझाया।
इस दौरान मंदिर परिसर में भजनों पर भक्त जमकर झूमे। सभी ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद शुक्रवार शाम सात बजे श्रीजी की मंगल आरती की गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रीजी के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। महावीर जैन, अजीत जैन, पुनीत जैन, रविन्द्र जैन, जयंती जैन, संजय जैन, गिरीश जैन, अनिल जैन, पन्नालाल जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।