Tuesday , 21 July 2026
Home agraleaks Mantola became a camp before Friday Namaj
agraleaksआगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Mantola became a camp before Friday Namaj

294

आगरालीक्स… जुमे की नमाज से पहले मंटोला बना पुलिस छावनी। शांति व्यवस्था बनाए रखने को सेक्टर स्कीम लागू। ड्रोन से रखी जा रही निगाह।

गुरुवार को जुलूस ​निकालने पर तीन मुकदमे
आगरा की शाही जामा मस्जिद में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का विरोध करने के मामले में पुलिस ने शहर मुफ्ती खुबैद रूमी और उनके बेटे अब्दुल पर मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद उनके समर्थन में गुरुवार को मंटोला में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुकानें बंद कर जामा मस्जिद से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला था। कलक्ट्रेट में ​जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर थाना मंटोला में दो और नाई की मंडी में एक मुकदमा दर्ज किया गया था।

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंटोला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च किया। स्वाट टीम के
जवान तैनात किए गए हैं। जगह—जगह पर पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा एसएसपी के ​निर्देश पर ड्रोन से भी निगाह रखी जा रही है।

पुलिस ने अपनी तरफ से दर्ज किए मुकदमे
मंटोला थाने में पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बलवा, महामारी अधिनियम और 188 के तहत, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर भीड़ जुटाने का है। मुकदमे में 22 लोग नामजद हैं। थाना नाई की मंडी में महामारी अधिनियम, धारा 144 का उल्लंघन, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 24 लोग नामजद हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!