Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Market close on 26th & 27th June in Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Market close on 26th & 27th June in Agra #agranews

119

आगरालीक्स…(Agra News 25th June) आगरा में आज ही शॉपिंग कर लें, रात नौ बजे से 58 घंटे के लिए बाजार हो जाएंगे बंद, क्या हैं गाइड लाइन।

आगरा में एक जून से बाजार अनलॉक हो गए हैं लेकिन अभी साप्ताहिक बंदी लागू है। साप्ताहिक बंदी के तहत शनिवार और रविवार को दो दिन बाजार पूरी तरह से बंद रहते हैं, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रखने के निर्देश हैं।

आज रात नौ बजे से बंद हो जाएंगे बाजार
आगरा में सुबह सात से रात नौ बजे तक बाजार खुल रहे हैं। नई गाइड लाइन के तहत शुक्रवार रात नौ बजे से बाजार बंद हो जाएंगे। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी है। ऐसे में बाजार अब सोमवार को सुबह सात बजे से ही खुलेंगे।

साप्ताहिक बंदी में इन्हें है छूट
बाजारों की साप्ताहिक बंदी में आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसमें आवश्यक सेवाओं से जुडी हुई दुकानें जैसे मेडिकल स्टोर, डेयरी, फल सब्जी शामिल हैं। इन्हें साप्ताहिक बंदी से दूर रखा गया है।

कारोबारी कर रहे एक दिन ही साप्ताहिक बंदी की मांग
आगरा में कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं, सक्रिय केस भी 76 के करीब पहुंच चुके हैं। ऐसे में आगरा के कारोबारी लगातार एक दिन की पूर्व की तरह से ही साप्ताहिक बंदी की मांग कर रहे हैं, अभी दो दिन की साप्ताहिक बंदी है।
वीकएंड पर बाजार बंद रहने से लोग भी परेशान
साप्ताहिक बंदी दो दिन की है, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी जॉब करने वाले लोगों को हो रही है। वे वीकएंड पर अपने परिवार के साथ मस्ती नहीं कर पा रहे हैं, शापिंग के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!