आगरालीक्स ..(Agra News 27th June)आगरा में सोमवार सुबह सात बजे से बाजार खुल जाएंगे, डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर सतर्कता, क्या हैं नियम।
आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार सुबह सात बजे से बाजार खुल जाएंगे। अभी बाजार रात नौ बजे तक ही खुलेंगे। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए सख्ती की जाएगी। बाजारों में मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की जाएगी।
रेस्टोरेंट में 50 फीसद क्षमता
बाजारों के साथ ही मॉल और रेस्टोरेंट खोल दिए गए हैं। मगर, रेस्टोरेंट अभी 50 फीसद क्षमता के साथ ही खुलेंगे। रात नौ बजे तक ही मॉल और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी गई है।
बंद रहेंगे जिम, सिनेमा घर
बाजार, रेस्टोरेंट और मॉल खुल गए हैं। लेकिन जिम, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल बंद हैं। इन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। अभी ये बंद ही रहेंगे।
निगरानी समिति के माध्यम से लक्षणयुक्त बच्चों में बांटी जायेगी मेडिसिन किट
कोविड की संभावित तीसरी लहर का अधिक असर बच्चों पर पड़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। रविवार को जनपद के सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर बच्चों के लिए मेडिसिन किट बांटने का शुभारंभ हुआ । हरीपर्वत ईस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय व राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा की मौजूदगी में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर बच्चों के लिए मेडिसिन किट बांटने का शुभारम्भ किया।