अलीगढ़लीक्स… ने शासनादेश के अनुसार अब जनपद में बाजार 14 घंटे खुलेंगे। उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के आदेशों के क्रम में आज से प्रातः 7:00 से सांय 9:00 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनेटाइजर के साथ निम्न गतिविधिया अनुमन्य की गई है।
शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी/ कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके संदर्भ में डीएम अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह ने पत्र जारी कर दिया है।अभी तक बाजार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुल रहे थे।
बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ रही है, जिससे कोरोना कैस भी बढ़ने की संभावना हो रही है।