आगरालीक्स…आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ. सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, एसएन मेडिकल कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी और विश्व हिंदू महासंघ ने रोपे पौधे. दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..देखें फोटोज
आगरा में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे आगरा में 53.94 लाख पौधे रोपे गए. पुलिस प्रशासन से लेकर शहर की सामाजिक संस्थाएं, विभिन्न संगठन, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के साथ हॉस्पिटलों ने भी इस महायज्ञ में भाग लिया और पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति द्वारा बालूगंज स्थित अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। समिति के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने उच्चशिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उपाध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी ने संरक्षक पूरन डाबर का पटका पहनाकर स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समिति के सचिव सी.के. रस्तोगी, सह सचिव रवि दुबे सहित शारिक इकबाल, मनीष हरजानी, जगदीश मीरचंदानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, कपिल पंजवानी, तरुण हरजानी, संक्रेश शर्मा, जितेंद्र तुलसानी, आशु मूलचंदानी, नितिन राजवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू महासंघ आगरा टीम द्वारा वृक्षारोपण अभियान
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के ब्रज क्षेत्र प्रभारी गौरव राय के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा कुण्डौल आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आगरा एवं मथुरा जिले से जिला प्रभारी आगरा अंतेश चौहान, जिला अध्यक्ष आगरा सौरव परिहार, जिला अध्यक्ष मथुरा वीर पाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आगरा प्रदीप कटारा, उपाध्यक्ष आगरा प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष मथुरा ऋषि पाल सिंह, एडवोकेट विवेक उपाध्यक्ष, गगन उपाध्याय, अभिषेक कटारा, उत्तम सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे, एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि
राष्ट्रव्यापी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर (खंदारी), छलेसर परिसर एवं पालीवाल पार्क परिसर में एक साथ 400 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं सतत विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया। कुलपति प्रो आशु रानी ने सम्बोधित करते हुए कहा की "प्रकृति हमारी जीवनदाता है। पेड़-पौधे, जल, वायु और धरती मिलकर जीवन का संतुलन बनाए रखते हैं। यदि प्रत्येक नागरिक इस वर्षा ऋतु में अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो हमारा देश न केवल हरित बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण भी मिलेगा।
एसएन मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने भी किया पौरोपण
