Sunday , 26 July 2026
Home बिगलीक्स Massive fire breaks out at 7th floor of LIC Zonal office in Agra, Probe order
बिगलीक्स

Massive fire breaks out at 7th floor of LIC Zonal office in Agra, Probe order

227

आगरालीक्स… आगरा में 35 साल पुरानी एलआईसी बिल्डिंग में भीषण आग के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 12 दमकल की गाडियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। एलआईसी बिल्डिंग में बेकाबू हुई आग से सातवीं मंजिल जलकर स्वाह हो गई, इसमें ग्रेच्युटी और पेंशन का रिकार्ड था। इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग और ऑफिस सर्विस का भी रिकार्ड था। यह जलकर स्वाह हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसपी पांडे, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एलआईसी ने जांच के आदेश दिए हैं।

संजय प्लेस स्थित एलआइसी इमारत की सातवीं मंजिल की खिड़कियों से बुधवार रात  रात 7.45 बजे लोगों ने तेज लपटें निकलती देखीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग काबू करने का प्रयास करतीं, तब तक पूरी मंजिल विकराल लपटों में घिर चुकी थी।   एमजी रोड और संजय प्लेस में लोगों की भीड लग गई। आग की लपटें बेकाबू होने से लोगों में दहशत फैल गई। दमकल की गई गाडियां पहुंच गई और आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गई। सातवीं  मंजिल पर आग लगने से मुश्किल हुई, बिल्डिंग के अन्य मंजिलों पर आग पर फैल जाए, इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए। बिल्डिंग की बिजली काटने के बाद दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

IMG-20161214-WA0002
प्रथम तल पर  भी लगी आग

फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां सातवीं मंजिल पर लगी आग को काबू करने की कोशिश कर रही थीं। इसी बीच बिजली के तारों से फैलती हुई आग पहली मंजिल पर पहुंच गई। इससे आग बुझाने को ऊपर की मंजिल पर मौजूद दमकल कर्मियों में अफरातफरी और दहशत फैल गई। प्रथम तल पर लगी आग को कुछ ही देर में काबू कर लिया।
बिल्डिंग की लाइट काटी
इमारत की लाइट काटने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग की लपटें बेकाबू होने पर एयरफोर्स से भी गाडिय़ां बुला ली गईं । ढाई घंटे की कोशिश के बाद आग को काबू किया जा सका। पेंशन स्कीम कार्यालय में आठ जिलों की फाइलें हैं। बड़ी संख्या में कंप्यूटर जले हैं।

टाइम लाइन
रात 7 45 बजे – सातवीं मंजिल पर आग लगी
8:20 बजे – पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।
9:05 बजे – हाइड्रोलिक प्लेटफार्म ने आग बुझाना शुरू किया।
10:00 बजे – आठ दमकल पहुंची
10:15 बजे : एयरफोर्स की दो दमकल मंगाई गई
11:30 बजे : आग पर काबू पाया गया, सातवीं मंजिल पर रखा रिकॉर्ड जलकर स्वाह हो गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: CM Yogi takes a tough stance on Agra’s damaged and dug-up roads…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की खराब और खोदी गईं सड़कों पर सीएम योगी के सख्त...

बिगलीक्स

Agra News: Two students who went missing after school in Agra were found safe in Haridwar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दो छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद बिना बताए...

बिगलीक्स

CM Yogi in Agra: Agra is emerging as a safe, smart, and future-ready city for the youth…#agranews

आगरालीक्स…सेफ, स्मार्ट और नौजवानों के लिए फ्यूचर सिटी बन रहा आगरा. मुख्यमंत्री...

बिगलीक्स

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister, says “anti-national forces” must not exploit situation

नईदिल्लीलीक्स केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर मंतर पर...

error: Content is protected !!