आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में खुला ‘मस्त बनारसी पान’ फैमिली पान कैफे. फायर, स्मोक, रियल फ्रूट्स सहित 250 से ज्यादा पान की वैरायटी..2100 वाला फर्स्ट नाइट पान है बेहद खास….
आगरा में पान खाने के शौकीन लोगों के साथ पूरी फैमिली के लिए पान का स्पेशल कैफे आगरा में खुला है. शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थल संजय प्लेस में ‘मस्त बनारसी पान’ का नया आउटलेट खुला है. यह फर्स्ट फैमिली पान कैफे है जहां बच्चों के साथ महिलाओं के लिए भी स्पेशल और कई वैरायटियों में पान उपलब्ध हैं. ‘मस्त बनारसी पान’ देश में सबसे विख्यात पान भंडार है, जिसकी देश में 200 से ज्यादा आउटलेट्स हैं यही नहीं. 5 से ज्यादा आउलेट्स नेपाल में भी हैं. आगरा में भी अपने पान के इस खास टेस्ट से लोगों को दिवाना बनाने के लिए संजय टॉकीज के पास दीपशिखा बिल्डिंग में नया आउटलेट खुला है.

250 से ज्यादा पान की वैरायटियां
इस आउटलेट को आप फैमिली पान कैफे भी कह सकते हैं, क्योंकि यहां बच्चों से लेकर महिलाओं और सभी उम्र के लोगों के लिए पान की 250 से ज्यादा वैरायटियां उपलब्ध हैं.
सबसे ज्यादा खास हैं पान की ये वैरायटियां
चॉकलेट पान
सिल्वर पान
कोकोनट प्लान
स्ट्रॉबरी पान
फायर पान
सिल्वर पान
स्वीट पान
चटनी पान
ड्राई फ्रूट्स चटनी पान
गुण्डी पान
रबड़ी पान
ड्राई फ्रूट्स पान
आईस पान
पान ड्रिंक
स्मोक पान
किट कैट पान
जेम्स पान
लड्डू पान
नट्स स्पेशल पान
फ्लेवर्ड मीठा पान
रियल फ्रूट्स पान
ओरियो पान
बनारसी स्पेशल पान
कोहिनूर और फर्स्ट नाइट जैसे 10 स्पेशल पान भी
ऊपर दिए गए सभी पानों की कीमत 30 रुपये से अधिकतम 90 रुपये तक है. आगरा के संजय प्लेस में खुले इस आउटलेट में कोहिनूर और फर्स्ट नाइट जैसे 10 स्पेशल पान भी उपलब्ध हैं. जिन्हें खास मौकों और अवसरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है. कोहिनूर पान चांदी की वर्क से बना हुआ होता है जो कि जोड़े में 1100 रुपये में उपलब्ध है तो वहीं सबसे खास है फर्स्ट नाइट पान.
2100 रुपये वाला फर्स्ट नाइट पान
यहां 2100 रुपये वाला फर्स्ट नाइट पान भी उपलब्ध है. यह खास नवजोड़ों के लिए बनाया जाता है. यह पान 2100 रुपये में जोड़े के रूप में दिया जाता है. इस पान की खास बात ये है कि यह सोने की वर्क से बना हुआ होता है और यह स्वर्ण भस्म, स्वर्ण वर्क, अश्वगंधा, शिलाजीत, सफेद मूसली, सताबरी बना हुआ होता है.

