मथुरालीक्स …आगरा का युवक गोवर्धन परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में स्नान करते समय डूबा, मौत, दोस्तों के साथ राधाकुंड में नहा रहा था युवक। ( Mathura Live News: Agra Youth drown in Radhkund died)
आगरा के नागर, बिचपुरी गांव का रहने वाला पवन सिंह अपने दोस्त कान्हा और शांतनु के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने के लिए गुरुवार को गया था। तीनों दोस्तों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई, रात दो बजे राधाकुंड पर तीनों दोस्त पहुंच गए। पवन,
कान्हा और शांतनु राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पवन राधाकुंड में गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।
डूबने से पवन की मौत
पवन के डूबने पर दोस्तों ने शोर मचा दिया, स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई और पवन की तलाश शुरू की गई। काफी देर के प्रयास के बाद पवन को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पवन की मौत से कोहराम मचा हुआ है।